पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला सशक्तिकरण के लिए निकाली पदयात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय सरना समिति महिला शाखा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष नीरा टोप्पो के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पदयात्रा निकाली गई। करम टोली चौक से बरियातू तक पैदल मार्च कर महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए जागरूक किया गया। पदयात्रा में विभिन्न गांव से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नीरा टोप्पो ने कहा कि आज महिलाएं घर की चौखट से निकलकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। महिलाएं आज रेलगाड़ी से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है। समाजसेवी निशा भगत ने कहा सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में रुचि दिखाएं बहुत सारी योजनाएं बनती है। परंतु उनका लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण बहुत सारी महिलाएं बेरोजगारी की दास झेल रही है। इस मौके पर संजय तिर्की, अमर तिर्की, चैतू उरांव, विनय उरांव, राजन भेंगरा, नमित हेंब्रोम, भुनेश्वर लोहरा, जसिंता मुंडा, बेबी बीबी भूटकुमर, सीमा मुंडा, चुनिया मुंडा, बबीता तिग्गा, सुशीला तिर्की, नीलमणि तिर्की, सुषमा गाड़ी, अंजिला लकड़ा, कंचन उरांव सहित कई उपस्थित थे।

समर्पण ने झारखंड र| फरजाना खान को किया सम्मानित

खबरें और भी हैं...