पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा है कि वह ब्राज़ील के महान फ़ुटबॉलर पेले और अमरीकी मुक्केबाज़ मोहम्मद अली की तरह करियर के शीर्ष पर रहते हुए संन्यास लेना चाहते हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ 41 साल के पेस ने कहा कि 2016 के रियो ओलंपिक में पदक जीतने से उन्हें ऐसा अवसर मिलेगा.
पेस ने कहा, \"मैं हमेशा मोहम्मद अली जैसे लोगों को देखता हूं जिन्होंने अपने करियर के शीर्ष पर रहकर खेल को अलविदा कहा.\"
उन्होंने कहा, \"पेले, माइकल जॉर्डन, कार्ल लुइस, रॉड लेवर जैसे खिलाड़ियों ने शीर्ष पर रहकर खेल को अलविदा कहा. मैं इस परंपरा का हिस्सा बनना चाहता हूं.\"
संतुलन14 ग्रैंड स्लैम ख़िताब और एक ओलंपिक कांस्य पदक के विजेता पेस के मुताबिक़ टेनिस खिलाड़ी के लिए यह ज़रूरी है कि वह अपने खेल में संतुलन कायम करे.
पेस निजी जीवन में झंझावात से गुजर रहे हैं. बेटी की परवरिश के अधिकार को लेकर पत्नी रिया पिल्लई के साथ उनकी क़ानूनी लड़ाई चल रही है.
उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन स्वीकार किया कि इससे उनका खेल प्रभावित हुआ है.
भारत के लिए डेविस कप में कई यादगार जीतें दर्ज करने वाले पेस ने सर्बिया के विरुद्ध मुक़ाबले में रविवार को दुसान लायोविच के ख़िलाफ़ सोमदेव देववर्मन की जीत को शानदार बताया.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.