पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर, यूपी। खाना बनाने में देरी से नाराज पति ने पत्नी की पिटाई करते हुए पेट पर जोरदार लात दे मारी, जिससे उसका 7 महीने का गर्भ गिर गया। घटना थाना कांट के जैलापुर गांव की है। पति पिछले 5 दिनों से पीट रहा था। जब महिला की हालत बिगड़ी, तब पड़ोसियों की सूचना पर उसका भाई घर पहुंचा। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
-थाना सिंधौली रखिया बुजुर्ग निवासी रामकुमार की बेटी चांदनी(22) की शादी कांट क्षेत्र के जैलापुर गांव के रहने वाले लालाराम से 5 साल पहले हुई थी। लालाराम सिलाई का काम करता है। उनका 2 साल बेटा अनिकेत है।
-लालाराम की पत्नी चांदनी 7 माह की गर्भवती थी। चांदनी ने बताया कि उसका बच्चा छोटा है। वहीं गर्भवती होने से उसे नाश्ता-खाना बनाने में देरी हो जाती थी। इसी बात पर पति उसे 5 दिनों से बेरहमी से पीट रहा था।
-बीते शुक्रवार की सुबह उसे नाश्ता बनाने मे देर हो गई, तब भी पति ने पीटा था। लेकिन एक दिन तो उसने हद की दी। उसने बाल पकड़कर खींचा और फिर पेट पर जोर से लात मार दी। इससे उसका 7 महीने का गर्भपात हो गया।
-जब चांदनी की तबीयत बिगड़ी, तो उसे अकेला छोड़कर पति और बाकी लोग घर से गायब हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर भाई पहुंचा और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
-चांदनी की भाभी पूजा देवी ने कहा कि ऐसे पति को सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई ऐसा न करे।
SP सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.