पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Research : पेट में मौजूद बच्चे की फर्टिलिटी घटा सकती है महिला की ये एक गलती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर्स ले लेती हैं। लेकिन यह बच्चे की हेल्थ के लिए नुकसान दायक हो सकता है। ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी की रिसर्च में यह साबित हुआ है कि अगर गर्भवती महिलाएं ज्यादा पेनकिलर्स खाती हैं तो इसका पेट में मौजूद बच्चे की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि ये दवाएं DNA पर अपने निशान छोड़ सकती है इसके कारण आने वाली पीढियों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान यह बात सामने आई कि अगर कोई भी प्रेग्नेंट महिला एक सप्ताह से ज्यादा पेनकिलर्स लेती हैं तो इससे बच्चे की फर्टिलिटी घट सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर्स का डोज नहीं लेना चाहिए।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में हम आपको बता रहे हैं कि किस गलती के कारण पेट में मौजूद बच्चे की फर्टिलिटी घट सकती है...