- Hindi News
- National
- Khuti News Painting Competition Between 3 Schools Today 30 Children Will Participate
3 स्कूलों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आज, 30 बच्चे लेंगे इसमें हिस्सा
सीआरपीएफ 94 बटालियन मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के तीन स्कूलों के दस-दस बच्चे हिस्सा लेगें। सीआरपीएफ 94 बटालियन के सुबेदार मेजर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट ब्रजेश सिंह के निर्देशन में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य थीम ग्लोबल वार्मिंग तथा सेभ अर्थ विषय पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।