पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफ़्रांसीसी कलाकार गॉगांग द्वारा दो ताहिशियाई लड़कियों की बनाई गई पेंटिंग रिकॉर्ड 30 करोड़ डॉलर (आठ अरब 61 करोड़ रुपये) में बिकी.
अभी तक बिकने वाली यह सबसे महंगी कलाकृति है.
\'तुम शादी कब करोगी\' शीर्षक से वर्ष 1892 में बनाई गई इस पेंटिंग के मालिक एक स्विस नागरिक थे.
अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़, अब इसे क़तर के एक म्यूज़ियम को बेचा गया है. हालांकि क़तर के अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
पेंटिंग के मालिक रुडोल्फ़ स्टेचलिन ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि वो ख़रीदार का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे.
पॉल सेज़ान द्वारा बनाई गई पिछली सबसे महंगी पेंटिंग को भी इसी छोटे से तेल संपन्न देश ने ख़रीदी थी.
सेज़ान की पेंटिंग 25 करोड़ 90 लाख डॉलर में बिकी थी.
शाही प्रेमबिक्री से पहले गॉगांग की पेंटिंग स्विट्ज़रलैंड के बसेल निवासी रुडोल्फ़ स्टेचलिन के पास थी.
अमरीकी मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़, दशकों से ये पेंटिंग कुन्स्ट म्यूज़ियम ने उधार ले रखी थी, लेकिन स्टेचलिन ने म्यूज़ियम के साथ कुछ मतभेद के चलते इसे बेचने का फ़ैसला किया.
हाल के दिनों में क़तर के शाही परिवार ने पश्चिमी कलाकृतियों पर भारी भरकम खर्च किया है.
पूर्व संस्कृति मंत्री शेख़ सउद बिन मोहम्मद अल थानी ने कलाकृतियों पर सरकारी कोष से एक अरब डॉलर (क़रीब 62 अरब रुपए) से अधिक का धन ख़र्च किया. उनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.