पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसलमान ख़ुर्शीद ने कहा है कि नवाज़ शरीफ़ के समय भारत-पाकिस्तान के तालुक्क़ात बेहतर थे.
भारतीय विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद ने उम्मीद जताई है कि नवाज़ शरीफ़ की सत्ता में वापसी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर तालुक्क़ात क़ायम रहेंगे. वहीं भारत-प्रशासित कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्लाह ने शांति प्रक्रिया फिर से शुरू किए जाने की आशा जताई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा है, \"लोकतांत्रिक तरीक़े से हुए चुनाव के बाद जो भी नतीजे आए भारत उसका स्वागत करता है. हमारी सरकार और नवाज़ शरीफ़ के बीच पहले भी तालुक्का़त बेहतर रहे.\"
उन्होंने कहा, \"हमें उम्मीद है कि हमारे संबंध आगे भी बेहतर रहेंगे.\"
शांति प्रक्रियाचुनाव के नतीजे आने शुरू होने के बाद उमर अब्दुल्लाह ने ट्विट करके कहा, \"नवाज़ शरीफ़ को बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपनी उस प्रतिबद्धता पर क़ायम रहेंगे कि वो 1999 में थम गई शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करेंगे.\"
उन्होंने कहा, \"मुझे लगता है कि हमें चुनाव के बाद तैयार स्थिति के लिए इंतज़ार करना होगा जिसके बाद भारत पाकिस्तान को लेकर कोई सार्थक बातचीत संभव हो पाएगी.\"
साल 1999 में सत्ता पलट के बाद मुल्क छोड़कर जाने को मजबूर हो गए नवाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में वो पहले व्यक्ति होंगे जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
पूर्व क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान ख़ान की पार्टी को भी चुनाव में अच्छी सफलता मिली है, और कई लोगों ने माना है कि उस दल के लिए ये एक बहुत प्रभावी पड़ाव है जिसे कुछ साल पहले संसद में महज़ एक सीट ही हासिल थी.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.