पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी: \'कैबरे\' करने वाले पाक खिलाड़ी निलंबित

हॉकी: \'कैबरे\' करने वाले पाक खिलाड़ी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दर्शकों से मुख़ातिब पाकिस्तानी खिलाड़ी शक़ीब बट.

शनिवार को हॉकी टैंपियंस ट्रॉफ़ी टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मैच में अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन ने तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है.

एफ़आईएच ने पाकिस्तानी टीम के दो खिलाड़ियों को रविवार रात जर्मनी के साथ होने वाले फ़ाइनल मैच में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया है.

पाकिस्तान ने सेमीफ़ाइनल मैच के दौरान कांटे की टक्कर में भारत को 4-3 हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया था.

सेमीफ़ाइनल में भारत पर जीत के बाद जश्न मनाते पाकिस्तानी खिलाड़ी.

जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अपने कपड़े उतार कर जश्न मनाया. उन पर आरोप है कि कुछ खिलाड़ियों ने अभद्र व्यवहार किए.

प्रतिबंधित खिलाड़ियों में मोहम्मद तौसीक़ और अमजद अली हैं, जबकि शफ़क़त रसूल को उनके व्यवहार के बारे में चेतावनी दी गई है.

इस बीच पाकिस्तानी टीम के गोलकीपर इमरान बट ने कहा है कि टीम इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ मैच होने से पहले टूर्नामेंट निदेशक के सामने अपील करेगी.

इससे पहले टूर्नामेंट निदेशक वियर्ट डोयर ने कहा था कि उन्होंने मामले की जांच की थी और ऐसा लगा कि कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है.

पाकिस्तान हॉकी अध्यक्ष क़ासिम ज़िया ने कहा, \"पाकिस्तानी कोच ने इस मामले को लेकर माफ़ी मांग ली है. जहां तक मेरा मानना है खिलाड़ी जश्न मना रहे थे.\"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी कोच शहनाज़ शेख़ ने एफ़आईएच से माफ़ी मांग ली थी जिसे फ़ेडरेशन ने स्वीकार कर लिया था और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)