पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है
पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए मतदान पूरा होने के साथ ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है.
पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार एक-दो घटनाओं को छोड़ कर मतदान का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया.
नतीजे आने में समय लगेगा क्योंकि एक एक मत पत्र को हाथों से गिना जाएगा. भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के चलन से पहले ही इसी तरह गिनती होती थी जिससे अंतिम चुनाव नतीजों के लिए तीन तीन दिन तक इंतजार रहता था.
हालांकि कई क्षेत्रों से शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो गए हैं. मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल(एन) और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी के बीच बताया जाता है.
हिंसा की घटनाएंपाकिस्तान में पिछली सरकार का नेतृत्व करने वाली पीपीपी को इन चुनावों में भारी नुकसान हो सकता है.
इससे पहले शनिवार को तालिबान की धमकियों के बावजूद आम लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया.
लेकिन वोटिंग के दौरान कराची में एएनपी पार्टी के दफ्तर के बाहर धमाका हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए. इसके अलावा अफगान सीमा से लगने वाले इलाके में एक मतदान केंद्र पर हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
तालिबान की तरफ से मतदान के दिन हमलों की धमकियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर दसियों हजार सैनिक तैनात किए गए हैं.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.