पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुल्क मियां का सूबों की सरदारी अलग अलग

मुल्क मियां का सूबों की सरदारी अलग अलग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में 11 मई को भारी संख्या में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया

पाकिस्तान में संसदीय चुनावों में जहां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) जीत की तरफ बढ़ रही है, वहीं चारों सूबों की तस्वीर अलग अलग दिख रही है.

पाकिस्तान के मशहूर अखबार जंग के अनुसार सिंध की प्रांतीय असेंबली के चुनावों में जहां पारंपरिक रूप से पीपीपी की पकड़ मजबूत दिखती है, वहीं पंजाब में पूरी तरह से पीएमएल (एन) छाई हुई है.

इमरान खान की पार्टी खैबर पख्तून ख्वाह में बड़ी ताकत बन कर उभर रही है और वहां सत्ताधारी एनएनपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है.

शुरुआती नतीजों के अनुसार बलूचिस्तान में पीएमएल (एन) को बढ़त दिख रही है.

पंजाब

ताजा चुनावी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान से सबसे पड़े प्रांत पंजाब में प्रांतीय एसेंबली की 297 सीटों में से 104 के नतीजे आ गए हैं.

इनमें से पीएमएल (एन) के खाते में अब तक 79 सीटें जा चुकी हैं, जबकि पीपीपी को वहां अभी एक ही सीट मिली है.

इमरान खान की पार्टी को पंजाब में अब तक छह सीटें हासिल हुई हैं.

निर्दलीय उम्मादवारों को 14 सीटें अब तक मिल चुकी हैं तो पीएमएल(क्यू) और जमात-ए-इस्लामी को एक एक सीट मिली है.

सिंध

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी का जलवा अपने गढ़ सिंध प्रांत में कायम है.

वहां प्रांतीय असेंबली की कुल 130 सीटों में से 34 के नतीजे आ गए हैं जिनमें पीपीपी 24 सीटें जीत कर सबसे आगे चल रही है.

वहीं पीएमएल(एन) को एक और एमक्यूएम को अभी तक छह सीटें हासिल हो चुकी हैं.

खैबर पख्तून ख्वाह

अफगानिस्तान से लगने वाले पाकिस्तान के खैबर पख्तून प्रांत में इमरान खान की पार्टी को काफी फायदा होता दिख रहा है.

पार्टी प्रांतीय असेंबली की 99 सीटों में से 76 के नतीजे आ गए हैं. इनमें 25 सीटें जीतकर तहरीके इंसाफ सबसे आगे चल रही है जबकि पीएमएल(एन) को 10 सीटें मिली हैं.

ये प्रांत सबसे ज्यादा चरमपंथी हिंसा का शिकार है. चुनावों में यहां सबसे ज्यादा उम्मादवीरों पर हमले हुए.

बलूचिस्तान

बलूचिस्तान में प्रांतीय असेंबली की 51 सीटें हैं जिनमें से 19 पर विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं.

इनमें पांच सीटें पीएमएल(एन) को पांच सीटें गई हैं जबकि चार सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं. एक सीट पीएमएल(क्यू) को मिली है.

वहीं तीन सीटें पख्तून ख्वाह मिली आवामी पार्टी को तीन सीटें अब तक मिली है.