पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तान ही वह मुल्क है जिसने बेनज़ीर भुट्टो को प्रधानमंत्री चुनकर मुस्लिम जगत को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया था. लेकिन आज इसी मुल्क में कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां औरतों को उनके संविधान की तरफ से दिए गए मताधिकार के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है.
पाकिस्तान के चुनावों पर नजर रखने वाले संगठन ‘फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क’ के मुताबिक पिछले आम चुनावों के दौरान देश में 564 ऐसे मतदान केंद्र थे जहां एक भी महिला वोट देने के लिए बूथ पर नहीं गई.
बीबीसी ने इस बात की पड़ताल करने की कोशिश की है कि क्या इस बार के आम चुनाव में हालात में कोई बदलाव आएगा. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवाला सूबे में पहाड़ों पर बसे गांव मानकी की गलियों में बमुश्किल ही कोई औरत दिखाई देती है. वे घरों की चारदीवारी के भीतर रहती हैं. (अंदर की स्लाइड में देखें)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.