पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंडिया ने रॉकेट दाग पाकिस्तानी बंकर उड़ाना शुरू किया तो बॉर्डर पार से आ गया फोन-प्लीज हमें मत मारो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. भारत के जवानों ने पाकिस्तान को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि अब वो घुटनों के बल आ गया है। पाकिस्तान भारत से फायरिंग रोकने की गुहार लगा रहा है। दरअसल पाकिस्तान लगातार चार दिन से  कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग कर रहा है। इस फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के चार जवानों को मार गिराया। कई बंकरों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की कई पोस्ट तहस-नहस कर दी। जिसके बाद अब पाकिस्तान कह रहा है कि भारत फायरिंग रोक दे।

 

- रविवार को बीएसएफ ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान रेंजर्स ने उनसे इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग रोकने की गुहार लगाई है। बीएसएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दिख रहा है कि एक रॉकेट तेजी से अपने टारगेट की ओर बढ़ रहा है।  जैसे ही रॉकेट पाकिस्तानी सीमा में बंकर को हिट करता है एक जोरदार धमाका होता है।   
- बीएसएफ स्पोक्सपर्सन ने बताया कि भारत की तरफ से दिए गए मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान डर गया है। अब वो फायरिंग रोकने की गुहार लगा रहा है।
- दो दिन पहले बीएसएफ के आईजी ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी हमें निशाना बनाते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

सीजफायर का लगातार उल्लंघन
बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।  18 मई को पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान सीताराम और 15 मई को देवेन्दर सिंह शहीद हो गए थे। पाकिस्तान फायरिंग में चार नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

इस साल 18 जवान शहीद, 69 आतंकी ढेर
पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी करता है। इस साल जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी फायरिंग की। जिससे सीमा से सटे कई गावों को खाली कराना पड़ा। जनवरी से लेकर अब तक पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में 18 जवान शहीद हो चुके हैं। जबकि जवानों ने 69 आतंकियों को ढेर कर दिया।