पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तानी ज़ायरीन इस साल सालाना उर्स के लिए नहीं आ सकेंगे
पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी करके बताया है कि अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में भारत आने वाले तीर्थयात्री इस साल नहीं आ सकेंगे.
पाकिस्तान के अनुसार भारत सरकार ने मौजूदा हालात में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताई है.
विश्वविख्यात सूफी संत ख्वाजा मोईनउद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में हर साल पाकिस्तानी से भारी संख्या में उनके चाहने वाले तीर्थयात्री भारत आते हैं.
पाकिस्तान द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने उनसे कहा है कि दोनों देशों में इस वक्त जो माहौल है उससे उपजी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए भारत ख्वाजा के सालाना उर्स में आने वाले पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकता.
इसी साल की शुरुआत में ही एक भारतीय सैनिक का सिर काटे जाने का मामला सामने आया था. भारतीय सेना के अनुसार सैनिक का सिर पाकिस्तानी सेना के जवानों ने काटा था, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इंकार किया था.
इस घटना के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.
अप्रेल में पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत पर कैदियों ने हमला किया था. कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी.
इसके बाद भारत की जम्मू जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक सनाउल्लाह पर भी कैदियों ने हमला किया था. हमले में घायल सनाउल्लाह को चंड़ीगढ़ के पीजीई अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.