पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्राबंती चक्रवर्ती
मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
पाकिस्तानी सीरियल \'हमसफ़र\' से भारत में मशहूर हुई पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा ख़ान को हिंदी फ़िल्में देखनी बड़ी पसंद है.
साल 2011 में शोएब मंसूर की फ़िल्म बोल से उन्होंने अपने करियर का आगाज़ किया था.
वो शाहरुख़ ख़ान की दीवानी हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता की कायल हैं.
बीबीसी से उनकी ख़ास बातचीत के कुछ चुनिंदा अंश माहिरा की ज़बानी.
एक्टिंग की शुरुआतपाकिस्तान में हिंदी फ़िल्में दिखाने की मनाही थी.
मैंने बचपन में चुपके से \'राम लखन\' फ़िल्म देखी और तय कर लिया कि मुझे तो अब फ़िल्में ही करनी है.
बचपन से ही एक्टिंग का शौक लग गया था. मैं छुप-छुप कर हिंदी फ़िल्में देखती और उनके बारे में सोचती.
पाकिस्तान में हिंदी फ़िल्मेंहम लोग बचपन से ही हिंदी फ़िल्मों पर ही पले बढ़े हैं.
हमारे लिए ये अल्टीमेट मनोरंजन का साधन होता था.
हम हर शुक्रवार का इंतज़ार करते रहते थे.
जैसे हमारे यहां के टीवी ड्रामा यूनीक हैं वैसे ही हिंदी फ़िल्मों का जवाब नहीं.
पाकिस्तानी फ़िल्मेंऐसा नहीं है कि हिंदी फ़िल्मों ने पाकिस्तानी फ़िल्मों को दबा दिया है.
इस साल ईद में हमारे यहां \'हैदर\' और \'बैंग बैंग\' के साथ पाकिस्तानी फ़िल्में \'ना मालूम अफ़राद\' और \'021\' भी रिलीज़ हुईं.
चारों में से सबसे ज़्यादा कारोबार \'ना मालूम अफ़राद\' ने किया.
हमारे दर्शक भी अच्छी फ़िल्में देखना चाहते हैं. वो चाहे किसी भी देश की हों.
टीवी शोपाकिस्तानी टीवी सीरियलों में ड्रामा हमेशा से मज़बूत रहा है. लेकिन हमारे यहां 20-25 एपिसोड्स में कहानी ख़त्म हो जाती है.
मुझे गर्व है कि पाकिस्तानी सीरियल भारत में पसंद किए जा रहे हैं.
इसी वजह से यहां भी लोग मुझे पहचानने लगे हैं.
वीज़ावीज़ा को जितना बड़ा मुद्दा बनाया जाता है उतना है नहीं. बड़े आराम से पाकिस्तानी कलाकार यहां आ जा सकते हैं.
यहां पर आतिफ़ असलम के कॉन्सर्ट होते हैं.
काश मैं अपने शो \'हमसफ़र\' के डीवीडी भारतीय राजनेताओं को और हिंदी फ़िल्मों के डीवीडी पाकिस्तानी नेताओं को भेज पाती.
भारतीय लड़कियांपाकिस्तानी लड़कियों की सुंदरता की काफ़ी बातें होती हैं लेकिन भारत में भी ख़ूबसूरती कम नहीं है.
दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ़, ऐश्वर्या राय बच्चन सभी एक से बढ़कर एक ख़ूबसूरत अभिनेत्रियां हैं.
परिवारमेरे पति का वास्ता विज्ञापन की दुनिया से है.
हम दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे.
वो हिंदी फ़िल्में नहीं देखते. उन्हें अमरीकन फ़िल्में देखना ज़्यादा पसंद है.
शाहरुख़ की प्रशंसकमैं रणबीर कपूर और शाहरुख़ ख़ान दोनों ही के साथ काम करना चाहती हूं.
जब मैं छठी कक्षा में थी तभी से शाहरुख़ ख़ान पर मेरा क्रश था.
शाहरुख़ के सामने अगर मैं सफ़ेद सलवार कमीज़ पहनकर दौड़ के जा सकूं तो इसे कहेंगे फ़िल्मों की ताक़त.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.