पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'इन्हें जेल भेजें या दो दो सौ डॉलर वसूलें\'

\'इन्हें जेल भेजें या दो-दो सौ डॉलर वसूलें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की एक अदालत ने आदेश दिया है कि राजधानी इस्लामाबाद में धरना दे रहे सैकड़ों लोगों को 14 दिन तक जेल में रखा जाए या फिर उनसे प्रति व्यक्ति 200 डॉलर वसूले जाएं.

इन लोगों पर आवाजाही नियंत्रित करने वाले क़ानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा है.

सैकड़ों विपक्षी कार्यकर्ता एक महीने से इस्लामाद में डटे हैं और प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ का इस्तीफा मांग रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों में पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के नेता इमरान ख़ान और मौलवी ताहिरुल कादरी के समर्थक शामिल हैं.

तहरीके इंसाफ़ के प्रवक्ता का कहना है कि जब तक उनके सभी कार्यकर्ता नहीं छोड़े जाएंगे, तब तक सरकार से बातचीत स्थगित रहेगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)