पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान: पंजाबी तालिबान ने \'हिंसा छोड़ी\'

पाकिस्तान: पंजाबी तालिबान ने \'हिंसा छोड़ी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालिबान पंजाब के प्रमुख असमत उल्लाह माविया ने पाकिस्तान में हर तरह की हिंसक गतिविधियां ख़त्म करने का ऐलान किया है.

बीबीसी उर्दू के संवाददाता रिफ़त उल्लाह औरकज़ई के मुताबिक़ शनिवार को जारी एक वीडियो में कहा गया है कि उलेमाओं और विद्वानों से लंबे सलाह-मश्विरे के बाद यह फ़ैसला किया गया है

उन्होंने कहा कि देश भर में हिंसक गतिविधियां छोड़ दी गई हैं लेकिन इस्लामी प्रतिष्ठा और इस्लामी निज़ाम की सुरक्षा की ख़ातिर शरियत संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी.

तक़रीबन तीन मिनट के इस वीडियो में पंजाबी तालिबान के प्रमुख ने कहा है कि इस्लाम और देश के व्यापक धार्मिक हितों को देखते हुए यह क़दम उठाया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)