पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनों में फलस्तीनी मंत्री की मौत

प्रदर्शनों में फलस्तीनी मंत्री की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिमी तट पर एक प्रदर्शन के दौरान इसरायली सैनिकों के साथ हुई झड़प में एक फ़लस्तीनी मंत्री की मौत हो गई है.

फलस्तीनी चिकित्सकों ने बीबीसी को बताया कि ज़ियाद अबू इएन की मौत आंसू गैस का सामना करने के बाद की जटिलताओं के कारण हुई है.

लेकिन कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंत्री के साथ सैनिकों ने धक्का मुक्की की और मारपीट भी की. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आंसू गैस का एक गोला इएन की छाती में भी आकर लगा था.

इसरायल के रक्षा मंत्री मोशे यालोन ने बयान जारी कर मंत्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

बीबीसी संवाददाता केविन कोनोली के अनुसार इस बात को लेकर अलग अलग रिपोर्टें आ रही हैं कि झड़पों के दौरान इएन के साथ क्या हुआ था.

इसरायली सुरक्षा बलों के बयान में कहा गया है कि उन्होंने \'\'भीड़ को हटाने के लिए जो उपाय किए जाने चाहिए उसी का इस्तेमाल करते हुए आदेई एद इलाक़े में दंगाईयों को आगे बढ़ने से रोका गया है.\'\'

बयान में कहा गया है कि \'\'वो ज़ियाद अबू इएन के प्रदर्शनों में शामिल होने और उसके बाद उनकी मौत की परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं. \'\'

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)