पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमंगलवार को मघा नक्षत्र का होना ठीक नहीं है। इससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा व्यघात योग भी बनने के कारण बड़े और खास काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। मंगलवार शुभ और अशुभ दोनों तरह का फल देने वाला दिन है। यह दिन कुछ कामों के लिए शुभ है तो कुछ बातों के लिए अशुभ है। मकान की खरीद-बिक्री करना इस दिन शुभ होता है। वहीं उधार लेन-देन इस दिन नहीं करना चाहिए। कपड़ों की खरीददारी करना शुभ नहीं है। नए कपड़े इस दिन नहीं पहनना चाहिए। मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए।
आगे पढ़ें मंगलवार का पंचांग -
| सूर्योदय | 5.30 |
| सूर्योस्त | 7.00 |
| पक्ष | शुक्ल पक्ष |
| तिथि | अष्टमी (8) - रात 8:20 के बाद नवमी |
| नक्षत्र | मघा - रात 8:25 के बाद पूर्वा फाल्गुनी |
| योग | व्यघात |
| करण | विष्टि - सुबह 09:0 के बाद वणिज |
| शक संवत | 1940 नाम - ( विलम्बी ) |
| विक्रम संवत | 2075 नाम – ( विरोधकृत् ) |
| अमांत महीना | ज्येष्ठ (अधिक माह) |
| पूर्णिमांत (हिन्दू) महीना | ज्येष्ठ (अधिक माह) |
| सूर्य | वृष राशि में |
| चंद्रमा | कर्क राशि में |
जानिए किस राशि में है कौन सा ग्रह -
सूर्य - वृष राशि में, चंद्रमा - सिंह राशि में, मंगल - मकर राशि में, बुध - मेष राशि में, गुरु - तुला राशि में, शुक्र - मिथुन राशि में, शनि - धनु राशि में, राहु - कर्क राशि में और केतु - मकर राशि में है।
आज के शुभ-अशुभ समय -
राहुकाल - दोपहर 03:10 से 04:35 तक ( अशुभ, इस समय कोई भी शुभ काम न करें )
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:40 से दोपहर 12:10 तक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.