पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामगढ़. रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातू पंचायत स्थित लोलो के ग्रामीणों ने पंचायत सेवक महेश्वर महतो को विकास योजनाओं में पैसे लेने का आरोप लगाकर छह घंटे तक झरनाटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बंधक बनाए रखा। पंचायत सेवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर बीडीओ नम्रता जोशी जब उसे मुक्त कराने पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बिठाए रखा।
गांववालों का है कहना
ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुर्गी शेड, मनरेगा सहित अन्य योजनाअों में बीडीओ के नाम पर पंचायत सेवक महेश्वर महतो और रोजगार सेवक 10-15 हजार रुपए लाभुकों से वसूलते हैं।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुखिया कलावती देवी के माध्यम से 9 मई को डीसी कार्यालय में की थी। इसके बाद पंचायत सेवक महेश्वर महतो मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे लोलो गांव पहुंचकर लाभुकों से जबरन योजनाओं में पैसा नहीं लिये जाने की बात सफेद कागज में लिखवाकर अंगूठे का निशान ले रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पंचायत सेवक महेश्वर महतो को बंधक बना लिया। ग्रामीण डीसी को बुलाने की माग कर रहे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.