पंचकूला-बलटाना बॉर्डर मामले की सुनवाई 3 को
}ये है मामला... बलटाना के भगवंत सिंह की याचिका के आधार पर चल रही है। सेक्टर-19 व बलटाना के बीच में सीआईडी दफ्तर के साथ कुछ साल पहले दीवार बनाई गई। दीवार को लेकर बलटाना के भगवंत मान ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की कि वह पंजाब के एरिये में है। वहीं हरियाणा की ओर से उक्त दीवार को हरियाणा के पंचकूला के एरिये में बताया जा रहा है। जिसकी सुनवाई चल रही है।
पंचकूला-बलटाना बॉर्डर मामले में सुनवाई 3 अप्रैल को होगी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में कोर्ट ने पंजाब व हरियाणा दोनों राज्यों को बॉर्डर को लेकर मीटिंग कर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर उसे 3 अप्रैल को फाइनली पेश करने को कहा है। ऐसे में अब देखना यह है कि दोनों राज्यों की ओर से पेश की जाने वाली रिपोर्ट पर कोर्ट का फैसला किसके हक में जाता है। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पंजाब व हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि लास्ट वार्निंग दे रहा हूं मीटिंग कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करें। ऐसा नहीं करने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त रवैया अपनाने की बात कही थी। मामले में हुई पैमाइश के तहत सेक्टर-19 सीआईडी दफ्तर के पास सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से मोहाली व पंचकूला के रेवेन्यु ऑफिसर की मौजूदगी में बॉर्डर एरिया के लिए करीब 100 से ज्यादा पिलर्स लगाए गए।