- Hindi News
- National
- Panchkula News Panchkula Has Sex Ratio Of 982 Nutrition Sex Ratio Received
पंचकूला का लिंगानुपात 982 हुआ पोषण, लिंगानुपात में मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में पंचकूला को पोषण और लिंगानुपात में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंचकूला काे यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से दिया गया। यह पुरस्कार जनसहयोग से ही संभव हो पाया है।
डीसी ने बताया कि जिले में कुपोषण के साथ लिंगानुपात की स्थिति बहुत ही बेहतर हुई है। इन दोनों अभियानों को चलाने में जिले के नागरिकों ने बड़ा ही सराहनीय योगदान दिया है। जिले के अधिकारियों ने भी बढ़चढ़ कर कार्य किया है। तभी जिले को इन दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन में पुरस्कृत किया गया है। पंचकूला में साल 2018 में 1000 लड़कियों के पीछे 922 लड़कियों का जन्म हुआ था। इस साल जनवरी से लेकर जून 2019 तक कन्या जन्मदर 978 रही है।
पंचकूला का 2014 में 1000 लड़कों पर 916, 2015 के दौरान 909, 2016 में बढकर 923, 2017 में यह 911 और 2018 में बढकर 922 हो गया। इसी तरह जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक जिले का लिंगानुपात 963 हो गया है और जनवरी 2020 में पंचकूला का लिंगानुपात बढकर 982 हो गया है।
यह प्रदेश में सबसे उच्च पायदान पर है। मुख्ममंत्री ने पंचकूला को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात में अग्रणीय रहने पर पुरस्कार से नवाजा है। यह जनता के सहयोग और लोगों को जागरूक करने के कारण ही सकारात्मक नतीजे प्राप्त हो पा रहे हैं।