पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहेसाणा। कभी सुना है कुत्ते भी करोड़पति होते हैं। जी हां, गुजरात के महेसाणा से 5 मिनट दूर है गांव पांचोट। यहां के कुत्ते जन्म से करोड़पति होते हैं। एक कुत्ते के नाम पर 3 करोड़ की सम्पत्ति…
पांचोट गांव के कुत्ते आखिर किस तरह से करोड़पति होते हैं। इस गांव में एक ट्रस्ट है, जिसका नाम है माढ की पाटी कुतरिया ट्रस्ट। इसके माध्यम से कुत्तों को पाला जाता है। लोग इस ट्रस्ट को अपनी जमीन या खेत दान में देते हैं। अब तक इस ट्रस्ट के पास 28 बीघा जमीन हो चुकी है। कुछ जमीनों पर दुकान आदि बना दिए गए हैं, जिसकी इनकम से कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। अगर गांव के कुत्तों की संख्या और उनके नाम की सम्पत्ति का लेखा-जोखा किया जाए, तो एक कुत्ते के नाम पर 3 करोड़ की सम्पत्ति है।
महेसाणा का विकास होते ही लाखों की सम्पत्ति करोड़ो की हो गई
कहा जाता है कि सभी दिन एक से नहीं होते। पांचोट गांव के कुत्तों के दिन भी फिर गए हैं। इन कुत्तों के कारण महेसाणा शहर का विकास हुआ। पांचोट गांव के करीब से शहर का बायपास रोड निकला आैर रातो-रात लाखों की जमीन की कीमत करोड़ों की हो गई। उधर देखते ही देखते गली के कुत्ते भी करोड़पति हो गए।
जमीन का संचालन गांव वालों द्वारा ही
यहां के ट्रस्ट में गांव वालों द्वारा ही जमीन की देखभाल की जाती है। खेती से पैदा हुए अनाज की बिक्री से इनकम, बिल्डिंग या दुकानों के रूप में किराए से आने वाली आय का उपयोग कुत्तों पर ही किया जाता है। कुत्तों को केवल रोटी ही नहीं, बल्कि लड्डू भी खिलाया जाता है।
कभी नहीं बेची जाएगी जमीन
करोड़पति कुत्तों के नाम की जमीन की कीमत बढ़कर अरबों भी हो जाएगी, तो भी उसे बेचा नहीं जाएगा। यह निर्णय गांव वालों ने ही किया है। दान की हुई यह जमीन आखिर तक कुत्तों के नाम पर ही रहेगी। उसमें खेती होगी अवश्य, पर उससे होने वाली आवक का उपयोग फिर कुत्तों की भलाई के लिए ही किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.