पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pandesara Bad Work And Murder Child Case: Police Complaint Against Three For Viral Tweet

सूरत रेप विथ मर्डर: ABVP के नेेता ने की ज्यादती-हत्या, ट्वीट वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। पांडेसरा के जीआव-बुडिया रोड पर एक बच्ची की लाश मिली है, जिसके साथ दुष्कृत्य हुआ है, फिर उसकी हत्या कर उसके शव को रास्ते पर फेंक दिया गया। इसमें भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेता हरीश ठाकुर की भूमिका बताई जा रही है। इस आशय का ट्वीट वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। 3 लोगों ने किया वायरल…

 

इस कांड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेता हरीश ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है, इस आशय की जानकारी सबसे पहले इरफान आलम, अस्मिता दास और मोहम्मद सरताज ने ट्विटर और फेसबुक पर वायरल किया। इससे पुलिस सक्रिय हो गई। फिर उसने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी। पुलिस का कहना है कि ऐसे संदेश से काेई भी व्यक्ति खुलेआम शांति भंग कर सकता है। इसलिए रिपोर्ट लिखी गई।

 

उत्तेजना फैलाने वाली पोस्ट वायरल

पांडेसरा में गल 6 अप्रैल को एक अनजान बच्ची से ज्यादती के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस जांच जारी है। इस दौरान सोशल मीडिया में इस आशय की जानकारी देकर उत्तेजना फैलाने के आरोप में अस्मिता दास और इरफान अंजुम और मोहम्मद सरताज के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है।

 

पुलिस अनेक नजरिए से जांच कर रही है

इस मामले में जब 11 वर्षीय मासूम की लाश मिली, तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके साथ ज्यादती हुई है। पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है। इस पर 20 हजार का इनाम भी रखा गया है। पुलिस अनेक नजरिए से इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

खबरें और भी हैं...