पंडित इंद्रमणि सनातन मंदिर के चेयरमैन बने
मोहाली | केंद्रीय सनातन मंदिर पुजारी परिषद का गठन किया गया। जिसकी बैठक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 शाही माजरा के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के संस्थापक चंडमा मिश्रा की अगुवाई में हुई। होली सम्मेलन दिवस पर श्री ब्राह्मण सभा मोहाली के अध्यक्ष वीके वैद भी मौजूद रहे। इस अवसर पर परिषद की पुरी कार्यकारिणी के सदस्य जिसमें पंडित आचर्य इंद्रमणि त्रिपाठी चेयरमैन चुने गए। इस सम्मेलन के दौरान उप चेयरमैन राजेश शर्मा, अध्यक्ष सुभाष शास्त्री, उपाध्यक्ष मनोज किशोरी, महासचिव र|ाकर मिश्रा, उप सचिव विकमा दिव्य, कैशियर गोपाल मणि, डिप्टी कैशियर अशोक भट्ट, उप महासचिव दुर्गा प्रसाद कुकरेती, सलाहकार राम शंकर तथा वासुदेव जोशी, वरिष्ठ संरक्षक रविंदर शास्त्री, नत्थी राज, संतोष झा सहित अनेक गणमान्य ब्राह्मण पुजारी मौजूद थे।