पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Namkum News Panic In Villages Due To Two Incidents Of Theft In A Single Night In Sikidiri

सिकिदिरी में एक ही रात में चोरी की दो घटनाओं से गांवों में दहशत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनगड़ा | सिकिदिरी में गुरुवार की रात दो चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पहली चोरी की घटना सहैदा स्थित गणेश मोबाइल दुकान में हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे दस स्मार्ट फोन सहित चार्जर, मेमोरी कार्ड सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी की गई। दुकान का एसबेस्टस तोड़कर चोरी की गई। इस मामले में दुकान मालिक किशुन करमाली ने सिकिदिरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूसरी चोरी की घटना ईद बक्शीडीह स्थित प्रजापति राशन दुकान में हुई। इस दुकान में एसबेस्टस सीट उखाड़कर चोर दुकान में घुसे। चोरों ने तेल, राशन सहित करीब 50 हजार रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना हुई। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की दोनों घटना में एक ही गिरोह का हाथ होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...