पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऐसा है नेशनल अवार्ड पाने वाले इस बिहारी एक्टर का घर, मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोपालगंज. बॉलीवुड फिल्मों में विशेष योगदान के लिए 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2018 की घोषणा कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इन अवार्ड्स में गोपालगंज (बिहार) के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'न्यूटन' के लिए स्पेशल अवार्ड दिया गया है। बता दें कि मौका मिलते ही पंकज अपने घर आते हैं। जहां उनके माता-पिता और बाकी फैमिली मेंबर्स रहते हैं। खास बात ये कि पंकज के घर अभी भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है। किसान परिवार से हैं पंकज त्रिपाठी...

- पंकज गोपालगंज के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। यहां वाले घर में फिलहाल उनके माता-पिता और रिलेटिव रहते हैं। पंकज एक किसान फैमिली से हैं।
- उनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमंती देवी है। मुंबई में शूटिंग से जब भी छुट्टी मिलती है, पंकज अपने घर आ जाते हैं।
- पंकज ने बताया कि गांव में पक्की सड़क नहीं है। गांव से 20 किलोमीटर दूर एकमात्र सिनेमा हॉल है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि हाल के दिनों तक उनके बिहार वाले घर में टीवी नहीं था।

 

ऐसे करने लगे एक्टिंग
- पंकज ने बताया कि 10वीं क्लास तक उन्हें नहीं पता था कि फिल्में क्या होती हैं। 11वीं तक खुद पंकज खेती करते थे।
- बचपन में छठ पूजा के दौरान नाटक में वे लड़की बना करते थे। इस दौरान जब वे एक्टिंग करते तो लोग तालियों से उनका हौसला बढ़ाते।
- ये सब पंकज को अच्छा लगता था। फिर उनके मन में ख्याल आया कि एक्टिंग में ही करियर बनाना है। लेकिन समस्या आई कि ये सब होगा कैसे? कैसे पिता को ये बात बताई जाए?

 

पिता को बताया तो उन्होंने कही ये बात
- आखिरकार थक-हारकर पंकज ने ये बात पिता को बताई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कमा-खा लोगे ना? पिता के इतना कहने के बाद वे दिल्ली एनएसडी पहुंच गए।
- यहां उन्होंने एनएसडी में एडमिशन लिया। लेकिन यहां उनके लिए एक समस्या हो गई। जब वे क्लास में पहुंचे तो देखा कि वहां के सारे स्टूडेंट अंग्रेजी बोलते हैं।
- उन्हें अंग्रेजी आती नहीं थी तो पंकज को लगा कि एक्टिंग छोड़ दूं। लेकिन जब उन्होंने क्लास के दौरान एक्टिंग की तो तारीफ मिली और उन्हें अच्छा लगने लगा। इसके बाद वे लगातार अपने काम में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

इन फिल्मों में कर चुके काम

- बता दें कि पंकज की शादी 15 जनवरी 2004 में मृदुला त्रिपाठी के साथ हुई है। दोनों की एक बच्ची है।
- पंकज ने फुकरे, मशान, रन, गैंग ऑफ वासेपुर, ओंकारा, गुंडे, मंजिल, ग्लोबल बाबा, नील बटा सन्नाटा, धर्म और मांझी द माउंटेन मैन सहित कई सुपर हिट फिल्मों में एक्टिंग की है।