पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहटके डेस्क. समुद्र किनारे घूमने गई एक फैमिली को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके बच्चे जिस चीज के साथ खेल रहे हैं, वह एक बम है। उन्हें इस बात का पता तब लगा जब अखबारों में उसी बम की फोटो और खबर छपी।
- यह घटना ब्रिटेन के वेल्स में रहने केलि ग्रेवल के साथ घटी। वो अपने पति और दो बच्चों के साथ बर्री पोर्ट घूमने गई थीं। उसी समय उनके बच्चों की नजर एक अजीब-सी चीज पर पड़ी। उसका आकार गोल था। इसलिए बच्चे उसे एक बड़ी सी गेंद समझकर उसके साथ खेलने लगे। हालांकि बहुत भारी होने के कारण वह चीज अपनी जगह से हिली नहीं। केलि ने उस चीज के साथ बच्चों की फोटोज भी खींची।
अखबार से हुआ खुलासा...
इस घटना के कुछ दिनों बाद केलि ने अखबार में पढ़ा कि जिस बीच पर वह परिवार के साथ घूमने गई थी, वहां सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान यूज होने वाला बम (समुद्री माइंस) मिला है। पहले तो उन्हें लगा कि ये बम उनके आने के बाद मिला होगा। लेकिन तसल्ली के लिए केलि ने अपने बच्चों की फोटोज दोबारा देखी तो पला चला कि जिस चीज के साथ उसके बच्चे खेल रहे थे, वो बम था। केलि ने इस घटना का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था।
समुद्र में मौजूद हैं कई बम...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेकंड वर्ल्ड वॉर में गिराए गए कई बम फूट नहीं पाए। वे जमीन या समुद्र के भीतर ही दफन हो गए। यूरोपीय समुद्र में आज भी ऐसे कई बम हैं। कभी-कभार इनमें से कोई बम लहरों के साथ किनारे तक भी आ जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये बम आज भी घातक साबित हो सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, घटना से जुड़ी अन्य फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.