पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हीरो से कम नहीं दिखता 'बाबूभैया' का बेटा, कुछ ऐसी है परेश रावल की Family

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। बॉलीवुड के बाबू भैया यानी परेश रावल फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। वहीं उनकी वाइफ स्वरूप संपत मिस इंडिया रह चुकी हैं। परेश के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य हैं। आदित्य अभी 26 साल के हैं और वो किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते। हालांकि आदित्य का इंटरेस्ट फिल्मों के बजाय स्पोर्ट्स में ज्यादा है। आदित्य फुटबॉल खेलते हैं और उन्हें इसके अलावा क्रिकेट और लिखने का भी शौक है। हीरो नहीं, इनके फैन हैं आदित्य...

 


- आदित्य रावल रवीन्द्रनाथ टैगोर और शेक्सपीयर के फैन हैं। वो इनसे प्रभावित हैं और इनके लिटरेचर को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आदित्य अमेरिका और इंडिया में डायरेक्टर्स के लिए स्क्रीनप्ले राइटर का काम भी करते हैं। आदित्य अपने प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले कुछ फिल्में भी बनाना चाहते हैं। 


80 करोड़ के मालिक हैं परेश...
- 2014 के आम चुनावों में परेश रावल बीजेपी के टिकट पर जीते थे। इलेक्शन के लिए सबमिट किए एफिडेविट के मुताबिक परेश 80 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी स्वरूप रावल प्लेटाइम क्रिएशंस नाम की कंपनी की ओनर हैं। 


प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले बनी OMG...
पॉपुलर फिल्म 'ओह माइ गॉड' भी प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले बनी है। इसमें लीड रोल में आदित्य के पापा परेश रावल ही थे। बता दें कि आदित्य थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने विक्रम कपाड़िया के बॉम्बे टॉकीज में एक गुजराती लड़के का रोल प्ले किया था। 


आगे की स्लाइड्स पर, जानें क्या करता है परेश रावल का दूसरा बेटा अनिरुद्ध...

खबरें और भी हैं...