पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेरिस हिल्टन संग सलमान के ठुमके

पेरिस हिल्टन संग सलमान के ठुमके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशहूर सोशलाइट और अमरीकन अभिनेत्री पेरिस हिल्टन की मुलाक़ात हुई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान से और दोनों ने जमकर ठुमके लगाए.

दोनों का भरपूर साथ दिया गायक मीका ने.

पुणे में एक प्राइवेट पार्टी में ये तीनों सितारे आए थे.

पेरिस हिल्टन ने बाद में सलमान ख़ान के साथ अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया और लिखा, \"गुड टाइम्स इन इंडिया विद माय फ़्रेंड सलमान ख़ान.\"

पार्टी के दौरान मीका ने अपने गले से उताकर एक हीरे का खंडा भी पेरिस को उपहार में दिया और सलमान ख़ान ने इसे पेरिस को पहनाया.

ऋतिक से मुलाक़ात

इसी साल अक्टूबर में हिल्टन पेरिस बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से दुबई में मिली थीं और उन्हें \'हॉट\' बताया था.

पेरिस ने ऋतिक के साथ फ़िल्म करने की तमन्ना भी ज़ाहिर की थी.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)