पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। ब्राह्मण समाज के अाराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। ब्राह्मण समाज के सभी घटकों की आेर से संतों के सान्निध्य में जालोरी गेट से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकल रही है। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पर लोग स्वागत कर रहे है। ऐसे मना रहे है परशुराम जयंती…
- राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर के अध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक ने बताया, कि सुबह जालोरी गेट चौराहे पर महंत रामप्रसाद महाराज, हरिराम शास्त्री, सैनाचार्य अचलानंद गिरि, कथा वाचक सुनील महाराज, मनीष भाई ओझा व समाज के गणमान्य लोग भगवान परशुराम का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा यहां से रवाना होकर महात्मा गांधी अस्पताल मार्ग, सोजती गेट, नई सड़क, कटला बाजार, मिर्ची बाजार, सर्राफा बाजार, खांडा फलसा होते हुए आगे बढ़ रही है। शहर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर, भदवासिया, बोरानाडा, सूरसागर, मंडोर, पावटा और डिगाड़ी आदि क्षेत्रों से उप यात्राएं आकर जालोरी गेट मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुई।
- इस मौके पर प्रतापनगर स्थित पालीवाल छात्रावास में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संयोजक हेमेंद्र गौड़ ने बताया, कि शिविर में 51 युवाओं ने रक्तदान किया।
- अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से चौहाबो सेक्टर 10 में शाम 7 बजे भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की जाएगी और आतिशबाजी की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.