दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी-तूफान के आसार
दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी-तूफान के आसार
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, \"\"आसमान में बदली छाई रहेगी और शाम या रात को बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।\"\"
अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी रहा।
वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
--आईएएनएस