पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को दिया बड़ा सम्मान : दीपक प्रकाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता काे बड़ा सम्मान दिया है। यह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी केंद्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति अाभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल है। पार्टी अपेक्षित संख्या से ज्यादा मत प्राप्त करेगी। इधर, उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित सभी विधायकाें व प्रदेश के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...