पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिरडी में रनवे को पार कर गया विमान, बाल बाल बचे यात्री

शिरडी में रनवे को पार कर गया विमान, बाल-बाल बचे यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरडी में रनवे को पार कर गया विमान, बाल-बाल बचे यात्री

एटीआर विमान के किसी भी यात्री को चोट की कोई सूचना नहीं है।
यह घटना शाम करीब 5.30 बजे हुई, जब एलांयस एयर की मुंबई-शिरडी उड़ान को तीर्थस्थल शिरडी में हाल में शुरू हुए एक हवाईअड्डे पर उतरना था। एलायंस एयर, एयर इंडिया की क्षेत्रीय वाहक है।
विमान लैंडिंग के दौरान रुकने से पहले करीब 50 मीटर रनवे से पार चला गया। इस बीच आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया था।
विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच एयर इंडिया और नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा की जा रही है।
बीते साल एक अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरडी हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था। इसका उद्घाटन श्री साईंबाबा समाधि के शताब्दी वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था।
इस हवाईअड्डे का निर्माण महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्प ने 350 करोड़ की लागत से किया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...