- Hindi News
- National
- Zirakpur News Passed The Budget Of 15 Lakhs For The Maintenance Of The Park Also Expected To Install Lights
पार्क की मेंटेनेंस के लिए 15 लाख का बजट पास किया, लाइट्स लगने की भी उम्मीद
जीरकपुर | करीब एक करोड़ की लागत से दो साल पहले बने नेचर पार्क की मेंटीनेंस का काम अब तक पब्लिक अपनी जेब से पैसे खर्च कर करवा रही है। पिछली एमसी मीटिंग में इसके लिए 15 लाख का बजट पास किया गया है। उम्मीद है कि इससे इस पार्क की हालत सुधरेगी। यहां बंद पड़ी लाइट्स भी चालू हांेगी। यहां बिना लाइट्स के शाम के समय जॉगिंग ट्रैक पर लोगों का चलना अंधेरे के कारण मुश्किल हो रहा है। वन विभाग इसकी मेंटीनेंस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रैक पर लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइट्स के खंभे शो पीस बने हुए हैं। यहां ट्रैक पर लाइट इसलिए जरूरी है कि जगह-जगह पेड़-पौधे व घास होने के चलते यहां कई जीव-जंतु ट्रैक पर आ जाते हैं। गर्मियों से लेकर अब तक यहां लाइटें बंद पड़ी हैं। इन दिनों सर्दी की वजह से सांप व अन्य रेप्टाइल ट्रैक पर नहीं आते लेकिन गर्मियों में कई बार ऐसा हो चुका है कि शाम के समय जॉगिंग करते लोगों को ट्रैक पर अचानक सांप नजर आ जाता है। इसे पभात और बलटाना व जीरकपुर के आधे हिस्से के लिए बनाया गया था जिसमें अगर सभी सुविधाएं हों तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की अनदेखी के कारण गिनेचुने लाेग ही यहां आते हैं।स पार्क की मेंेटीनेंस के लिए 15 लाख का बजट पास किया गया है।