पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/इंदौर. परिवहन विभाग ने रविवार को सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। हालांकि, यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी, ये फिलहाल तय नहीं है, क्योंकि विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन एक प्रेसनोट जारी कर यह जानकारी मीडिया को दी है। बढ़ोतरी के बाद अब भोपाल से इंदौर सामान्य बस का किराया 193 रुपए हो जाएगा, जो कि अभी 175 रुपए है। किराया बोर्ड ने 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, पर इसे खारिज कर दिया गया। दरअसल, बस ऑपरेटर्स ने परिवहन विभाग को सोमवार से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। वे किराया 40 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को जारी होगा किराया बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन
परिवहन विभाग के उपसचिव कमल नागर ने भास्कर से बातचीत में बताया कि अभी पहले 5 किमी का किराया 7 रुपए लगता है, जिसे यथावत रखा गया है। इससे आगे के 92 पैसे लगते थे, तो इसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। उनका दावा है कि सोमवार को किराया बढ़ोतरी किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
यह करना होगा बस आॅपरेटरों को
- अपडेट किराया सूची सभी रूटों की बसों में चस्पा करना होगी।
- सभी बस स्टैंड पर अपडेट किराया सूची लगाना होगी।
- ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत के लिए कॉल सेंटर की व्यवस्था पर फोन करना होगा या फिर संबंधित आरटीओ दफ्तर में।
- आरटीओ द्वारा बसों की निरंतर जांच कराई जाएगी। यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.