पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीलक्स एसी बस से भोपाल से इंदौर का किराया 289, सुपर लग्जरी एसी बसों में लगेंगे 337 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   परिवहन विभाग ने सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। रात में चलने वाली सामान्य श्रेणी की बस के किराए में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी, ये फिलहाल तय नहीं है, क्योंकि विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। परिवहन विभाग की तरफ से भोपाल से इंदौर रूट पर चलने वाली बसों की किराया सूची सोमवार को जारी की गई है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर किराया बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

 

अब ऐसा रहेगा किराया

बसों की श्रेणीवर्तमान किरायाबढ़ोतरी के बाद
डीलक्स नॉन एसी218.50 रुपए240.35 रुपए
स्लीपर बस244.72 रुपए269.19 रुपए
डीलक्स एसी बस262.20 रुपए288.42 रुपए 
सुपर लक्जरी एसी बस305.90 रुपए 336.49 रुपए
सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी.... भोपाल से इंदौर सामान्य बस का किराया 192 रुपए 28 पैसे हो जाएगा, जो कि अभी 174 रुपए 80 पैसे लगता था। इसी तरह सामान्य श्रेणी की बसों में रात्रि किराया में 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 192 रुपए 28 पैस को बढ़ाकर 211 रुपए 51 पैसा हो जाएगा। गौरतलब है कि बस ऑपरेटरों ने 40 फीसदी तक किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। 
 
 
 
खबरें और भी हैं...