पठान तंजीम का चुनाव 15 को
रांची | पठान तंजीम की नई कार्यकारिणी का चुनाव 15 मार्च काे सेंकड स्ट्रीट हिंदपीढ़ी स्थित हुमैरा टॉवर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए केवल एक-एक आवेदन आए। इसलिए अध्यक्ष मो. शुएब खान राजू और संयुक्त सचिव मो. अशफाक निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए शाहजाद बबलू, मो. शकील, मो. वसीम, महासचिव के लिए मो. वारिस, मतीउर्रहमान पप्पु, कोषाध्यक्ष के लिए मो. अलीम और मो. नसीम मैदान में हैं। यह जानकारी हाजी फिरोज जिलानी ने दी।