हिंदपीढ़ी में पठान तंजीम की कमेटी का चुनाव कल
पठान तंजीम की नई कार्यकारिणी का चुनाव 15 मार्च काे सेंकड स्ट्रीट हिंदपीढ़ी स्थित हुमैरा टॉवर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए केवल एक-एक आवेदन आए। इसलिए अध्यक्ष मो. शुएब खान राजू और संयुक्त सचिव मो. अशफाक निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए शाहजाद बबलू, मो. शकील, मो. वसीम, महासचिव के लिए मोहम्मद वारिस, मतीउर्रहमान पप्पु, कोषाध्यक्ष के लिए मो. अलीम और मो. नसीम चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी चुनाव कन्वीनर हाजी फिरोज जिलानी ने दी।