पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. रिम्स में शनिवार को डॉक्टरों और मरीज के परिजनों में मारपीट हो गई। इसमें सर्जरी के पीजी डॉक्टर गजेंद्र पंडित का हाथ टूट गया। मरीज के परिजनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की घटना के बाद दोपहर 2:30 बजे जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी के साथ सभी ओपीडी में काम ठप हो गया। दोनों ओर से बरियातू थाने में शिकायत की गई। देर रात 11:30 बजे मांगें पूरी होने पर डॉक्टर काम पर लौटे।
- लालपुर के सर्कुलर रोड निवासी 17 साल की आंचल मिश्रा ने फिनाइल पी लिया था। सुबह 11 बजे परिजनों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिसिन विभाग में डॉ. सत्येंद्र कुमार के वार्ड में भेज दिया गया। दोपहर दो बजे मरीज के परिजन इमरजेंसी में आए और मरीज के बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान उनकी डॉक्टरों से झड़प हो गई।
- परिजनों का आरोप है कि डॉ. पवन ने गार्ड के सामने उन्हें तमाचा जड़ दिया। इसके बाद मारपीट हुई। वहीं डॉक्टरों का कहना था कि आंचल के लोग बार-बार उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे। जब आपस में बात करने को कहा तो वे लोग डॉ. पवन को खींचकर बाहर ले जाने लगे। सर्जरी विभाग के कुछ जूनियर डॉक्टर बीच-बचाव करने आए तो उनसे मारपीट की गई। इसमें डॉ. गजेंद्र का हाथ टूट गया। इमरजेंसी में डॉ. पूनम व डॉ. लिली के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
12 पुलिसकर्मी इमरजेंसी गेट पर तैनात, तब माने डॉक्टर
- देर रात प्रभारी निदेशक डॉ. मंजू गाड़ी, पुलिस और जूनियर डॉक्टरों के बीच वार्ता हुई। रात करीब 11:30 बजे डॉक्टरों की मांगें मानी गईं। इमरजेंसी गेट पर 10 लाठीधारी और दो आर्म्ड पुलिस की तैनाती की गई। इसके बाद डॉक्टर काम पर लौटे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.