पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 घंटे में भोपाल में पेट्रोल 67 तो डीजल 54 पैसे महंगा हुआ, अब तक सबसे ज्यादा, गुस्से में सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/नई दिल्ली.  तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। 16 जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इससे रविवार को भोपाल में पेट्रोल 34 (81.87 रु.) और डीजल 27 पैसे (71.15 रु.) प्रति लीटर महंगा बिका। इतना ही नहीं, सोमवार को राजधानी में पेट्रोल 82.20 और डीजल 71.42 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। यानी पिछले चौबीस घंटे में दाम क्रमश: 67 और 54 पैसे बढ़ गए। यदि कीमत बढ़ोतरी के पिछले सात दिन के आंकड़े देखें तो 14 मई को भोपाल में पेट्रोल 80.22 रु. प्रति लीटर बिका था। यानी 21 मई तक इसके दाम 1.98 रु. बढ़ गए। वहीं डीजल 69.42 रु. लीटर था, जो अब 2 रु. तक महंगा हो चुका है।

 

क्रूड ऑयल 2013 में 112 डॉलर प्रति बैरल था, अब 80 डॉलर है
दिल्ली में पेट्रोल 76.24 रु. का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर/बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है। 

 

भोपाल में आज के रेट

पेट्रोल- 82.20 रुपए प्रति लीटर

डीजल- 71.42 रुपए प्रति लीटर

 

सरकार चुप, एक्साइज ड्यूटी नौ बार बढ़ाई, एक बार घटाई

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे, सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. और डीजल पर 13.47 रु. एक्साइज बढ़ाई थी। क्रूड महंगा होने पर सिर्फ एक बार, अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रु. प्रति लीटर घटाई। रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संकेत दिए कि  पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी कम नहीं होगी।

 

देश में सबसे महंगा परभणी-हैदराबाद में

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रु. और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रु. लीटर है। सबसे सस्ते-महंगे में 15 रु. का अंतर है।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रु. और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रु. लीटर है। सबसे सस्ते-महंगे में 10 रु. का अंतर है। 

 

तब 19 दिन तक नहीं बढ़ाए गए थे दाम
- कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं।

- तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रु. तक महंगा होगा।

 

खबरें और भी हैं...