पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली/जालंधर. रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रु. व जालंधर में 81.53 रु. पहुंच गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, तब दिल्ली में कीमत 76.06 रुपए थी। तब क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. का हो गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं।
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| जालंधर | 81.53 | 67.57 |
| लुधियाना | 81.74 | 67.72 |
| बठिंडा | 81.28 | 67.33 |
| अमृतसर | 82.04 | 68.25 |
| पटियाला | 81.91 | 67.88 |
हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 व डीजल 1.64 रुपए महंगा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.