पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवलदार कहता रहा- मैं भी पुलिस में हूं... फिर भी पीटती रही गश्त कर रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा(सूरत). बीती रात सौर बाजार पुलिस का काला कारनामा सामने आया। जब रात की गश्ती के दौरान आरा पुलिस बल में पदस्थापित सहरसा निवासी एक हवलदार को ही अपना निशाना बनाया। गश्ती के दौरान हवलदार की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी जेब में रखे 15 हजार भी लूट लिए। घटना सहरसा-सौर बाजार पथ में रूपनगरा और समदा पुल के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। ये था पूरा मामला...


पुलिस की पिटाई से घायल जवान धमसैना गांव निवासी बब्लू यादव का पैर टूट गया है जिसका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल हवलदार ने बताया कि वह तीन दिन की छुट्टी पर आया था। जब पुलिस कर्मी लाठियां बरसा रहे थे तो वह चिल्लाता रहा कि वह भी पुलिस वाला है। उसके बाद भी वह नहीं रूके। घटना के समय हवलदार के साथ उसका भांजा भी था जो उसे स्टेशन पर बाइक से लेने आया था। 

 

आईडी कार्ड देखा तो मोबाइल फेंककर चले गए

 

बब्लू की जेब से निकाला आईडी कार्ड देखने पर उन्हें विश्वास हुआ कि वह भी पुलिस का जवान है, तो उन्होंने कुछ दूर आगे बढ़कर उनका मोबाइल, आधार कार्ड, आईडी कार्ड सड़क पर फेंक चल निकले।