पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उर्दू प्राथमिक शिक्षकों को गैर योजना मद से वेतन दें : संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | उर्दू शिक्षक संघ की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष शरीफ अहसन की अध्यक्षता में रविवार को जिला स्कूल के मैदान में हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित डिमांड पर विचार-विमर्श किया गया। कहा कि नव नियुक्त शिक्षकों को गैर योजना मद में डाला गया है। वहीं उर्दू शिक्षकों को योजना मद से वेतन मिल रहा है। दूर-दराज क्षेत्र में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 10-15 किमी की परिधि में प्रतिनियुक्त किया जाए, आरक्षित रिक्त सीटों पर सीधी नियुक्ति के लिए नियमावली में संशोधन किया जाए समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई।
खबरें और भी हैं...