पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Pcr Done In Front Of A Moving Bike 22 Year Old Boy Dies After Falling Police Said

चलती बाइक के आगे कर दी पीसीआर, गिरने से 22 साल के लड़के की मौत, पुलिस ने बताया हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}फुटपाथ पर सिर लगने से हुई जगतार की मौत...

मोहाली पुलिस केस को कैसे तोड़-मरोड़ सकती है, इसका खुलासा हादसे के एक मामले से हुआ है। 9 मार्च की रात को सेक्टर-78/79 एयरपोर्ट रोड पर सोहाना पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान फतेहगढ़ साहब का रहने वाला बाइक सवार जगतार सिंह विदाउट हेलमेट वहां से गुजरने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने बाइक लेकर भागने की कोशिश की। आगे पीसीआर नंबर पीबी65एएच6936 खड़ी थी।

बाइक रोकने के लिए पीसीआर मुलाजिमों ने गाड़ी आगे कर दी। बाइक चालक पीसीआर से टकराया और उसका सिर सड़क से जोर से लगा। इस घटना को वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने देखा। इस बाइक चालक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के पते को देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसी गांव के अपने जानकार को सूचित कर दिया। मैसेज घायल युवक जगतार के घर पहुंच गया और घरवाले उसी समय मोहाली के लिए चल पड़े। इधर, जिस पीसीआर ने बाइक को टक्कर मारी, उसके पुलिस कर्मचारियों ने राहगीरों की मदद से घायल जगतार को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया। यहां पर डॉक्टरों ने जगतार का मृत घोषित कर दिया। लेकिन सोहाना पुलिस ने पीसीआर द्वारा टक्कर मारने का केस नहीं बनाया, बल्कि बाइक फिसलकर टकराने को लेकर 174 की कार्रवाई करवा दी। लेकिन जब घरवालों को राहगीरों ने सच्चाई बताई तो उन्होंने बेटे के बाइक को चेक किया। बाइक के टायर व अन्य पार्ट्स पर पीसीआर के स्टिकर का रंग फंसा हुआ मिला। जगतार के घरवालों ने मोहाली के एसएसपी को शिकायत दी। अब इस मामले की जांच एसपी सिटी-1 को सौंप दी गई है।

बाइक के टायरों और फुटरेस्ट में फंसे हैं पीसीआर के स्टिकर

जगतार सिंह

मेरी नॉलेज में ऐसा कोई केस नहीं है। यदि कुछ ऐसा हुआ है तो उसका पता लगाया जाएगा और दोषी पीसीआर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दलजीत सिंह, एसएचओ सोहाना पुलिस स्टेशन

}इसलिए उठ
रहे सवाल...


जगतार सिंह के भाई ने बताया कि जब उन्होंने बाइक को देखा तो उसके अगले टायर व अन्य पार्ट्स पर नीले रंग के स्टिकर फंसे हुए थे। उन्हें शक हुआ और सच्चाई जाने के लिए वे मौके पर गए। पता चला कि पुलिस ने नाका लगाया था और बाइक को पीसीआर की गाड़ी ने टक्कर मारी। इससे जगतार सड़क पर गिरा और सिर
टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल का रिकाॅर्ड चेक किया तो उसमें भी लिखा था कि बाइक और पीसीआर के बीच टक्कर हुई थी। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से बात की तो मुलाजिमों का कहना था कि ‘पुलिस पर कार्रवाई कौन करेगा, उलटा आप ही केस में
फंस जाओगे’।

{मृतक के भाई को बोले पुलिसवाले- उलटा आप को ही केस में फंसा देंगे...


_photocaption_}अस्पताल से मिले डेथ सर्टिफिकेट में पीसीआर और बाइक में टक्कर के बाद माैत का कारण लिखा है।*photocaption*
खबरें और भी हैं...