- Hindi News
- National
- Zirakpur News Pedestrians Are Also Not Getting Space In The Market Due To Encroachment Problem
इंक्रोचमेंट के कारण मार्केट में पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिल रही, दिक्कत
सड़कों पर रेहड़ियांे की एन्क्रोचमेंट से हालत दिनोंदिन खराब हो रहे हैं। आगे त्योहारों का समय है। ऐसे में अगर जीरकपुर एमसी ने सख्ती
नहीं बरती तो लोगांे के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।
यहां बलटाना में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एटीएम के बाहर भी दुकान लगी हुई है।
लाेग एटीएम में पैसे निकालने तक के लिए नहीं जा पा रहे हैं। सड़क पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी के कारण लोग परेशान हैं। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान लगाने से सड़क पर हर दिन ट्रैफिक भी जाम हो रहा है। यहां बलटाना मेन मार्केट में दुकानों को सड़क तक लगाने के कारण लोगांे को रोजाना मुश्किल हो रही है। यहां काफी संख्या में रेहड़ियां लगती हैं और नकी संख्या लगातार बढ़ रही है। शाम होते यहां सड़क पर गाड़ियों के निकलने तक की पूरी जगह नहीं रहती है। बलटाना व ढकोली में एन्क्रोचमेंट कम
होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में एन्क्रोचमेंट फैल रही है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। दुकानों के
आगे लगे स्टॉल व रेहड़ियां सबसे बड़ी मुसीबत हैं।
एमसी कर्मचारियों को यहां सख्ती करनी चाहिए। इससे ही यहां एन्क्रोचमेंट हट पाएगी। वहीं सतीश ने कहा कि मैं बलटाना मार्केट से रोजाना पंचकूला की ओर जाता हूं। यहां सड़कों तक दुकानें फैली हैं। एमसी को इनको रोकना चाहिए। सामान दुकान के अंदर भी लगाकर बेचा जा सकता है। एमसी के अधिकारियों काे एक बार यहां हालत देखने चाहिए। ऑफिस के अंदर बैठकर शहर के बारे में जरा भी नहीं सोचा जा रहा है। जनता एन्क्रोचमेंट के कारण परेशान है।