पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजौरा(मुरैना). आदिम जाति कल्याण विभाग के एक्सीलेंस छात्रावास में ग्वालियर की एक युवती से चपरासी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं लेकिन जिला संयोजक ने मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी अभियुक्त को सस्पेंड नहीं किया है।
25 वर्षीय पीड़िता सिकंदर कंपू स्थित महेशपुरा की रहने वाली है। युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत पर वह झाड़-फूंक कराने जौरा के पगारा रोड स्थित एक्सीलेंस छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के पास आई थी। कथित भगत मुन्ना शाक्य ने उसे सबसे अंत में झाड़ने व इलाज करने की बात कही। जब अन्य लोग मंदिर से चले गए तब आरोपी चपरासी ने दोपहर 1.30 बजे मेरे भाई व उसके दोस्त को पूजा का कुछ सामान लेने बाजार भेज दिया।
भाई के बाजार जाने के बाद आरोपी मुन्ना ने उसे अपने कमरे के अंदर बुलाया और कुंदी लगाकर दरवाजा बंद कर लिया। स्वांगी भगत ने बुरी नीयत से युवती को अपने गले लगा लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मैंने चपरासी की हरकत का विरोध किया तो उसने मुझे धक्का दे दिया। उसी दौरान मेरा भाई आ गया तो आरोपी चपरासी हॉस्टल से भाग गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मुन्ना शाक्य 55 के खिलाफ धारा 354 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी चपरासी को सस्पेंड करेंगे
जौरा एक्सीलेंस बालक छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की सूचना मिली है। इस मामले में चपरासी को सस्पेंड किया जाएगा। एक्सीलेंस छात्रावास में मंदिर संचालित किए जाने की कोई शिकायत अधीक्षक ने कभी जिला कार्यालय को नहीं भेजी। मुकेश पालीवाल, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, मुरैना
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.