पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3.10 लाख रु. जमा करने गया था किसान ब्लेड मारकर लूटे, लोगों ने आराेपी दबोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्योपुर.    पकड़ो-पकड़ो वो मेरे पैसे छीनकर भाग रहा है। बस, इतना चिल्लाना था कि पाली रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने तेजी से भागकर जा रहे एक युवक को पकड़ने के लिए 5 से 6 युवा दौड़े। थोड़ा ही आगे चलकर इन लोगों ने उस युवक को चंबल कॉलेानी में दबोच लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो पता चला कि इसके पास एक थैला है, जिसमें 3 लाख 10 हजार रुपए हैं। वह इन पैसों को बैंक ऑफ इंडिया से एक किसान से छीनकर भागा है। थाेड़ी ही देर में वह किसान भी वहां पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने उस लुटेरे को सुपुर्द कर दिया। 

 

ब्लेड मारकर छीना थैला 
हुआ यह कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा की पाली रोड पर किसान राम सिंह निवासी ददूनी बैंक में केसीसी के 3 लाख 10 हजार रुपए जमा करने के लिए आया था। तभी बैंक के बाहर बैठे आरोपी काला पुत्र रामस्वरुप निवासी सवाइमाधौपुर कच्ची बस्ती ने पहले तो थैले में ब्लेड मारकर पैसे पार करने की कोशिश की। लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने रामसिंह के हाथ में ब्लेड मार दिया। इससे राम सिंह का हाथ कट गया और उसकी थैले पर से पकड़ ढीली हो गई। इसके बाद आरोपी थैला लेकर वहां से भाग निकला। 

 

इन्होंने बचाए पैसे, मिलिए इन रियल हीरो से 
रामस्वरुप की पकड़ो-पकड़ो आवाज सुन कर आरेापी काला के पीछे पीली कोठी वाले भूपेंद्र तोमर,राजकुमार मीणा,रिंकु, सुरेश कन्हैया,भरत जाट, उसके पीछे दौड़ पड़े। इसके बाद इन सभी लोगों ने मिलकर आरेापी काला को चंबी कॉलोनी में पकड़ लिया। 

 

पुलिस का दावा- सादा वर्दी में मौजूद सिपाही ने आरोपी को पकड़ा 
सादा वर्दी में हमारा एक देहात थाने का सिपाही वहां से गुजर रहा था। जैसे ही वो किसान चिल्लाया हमारा सिपाही अर्जुन जादौन उसके पीछे दौड़ पड़ा। वो भी सादी वर्दी में था। उसने भी आरेापी को पकड़ने में अपनी भूमिका निभाई है। हालांकि जनता का भी इसमें अच्छा सहयोग रहा। सुनील खेमरिया, टीआई कोतवाली 

खबरें और भी हैं...