पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शनैश्चर जयंती पर मंगलवार को शनि मंदिरों में भगवान का पवित्र नदियों के जल और तेल से अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म की महाआरती हुई। फूल बंगला सजा और महाआरती हुई। दिनभर भक्तों ने शनिदेव का तेल से अभिषेक किया।
- मंगलवार को सर्वार्थसिद्धि योग में शनैश्चर जयंती पर मनाई गई। शनि मंदिरों में पवित्र नदियों के जल, तिल, लोंग, मूंगफली और सरसों के तेल से अभिषेक हुआ। दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म की महाआरती हुई। प्राचीन शनि मंदिर, जूनी इंदौर, मल्हारगंज स्थित शनि मंदिर, जवाहर मार्ग, एमजी रोड सहित शहरभर के अन्य शनि मंदिरों में पूजन, महाआरती के साथ फूल बंगला भी सजाया गया।
- जूनी इंदौर स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सुबह अभिषेक-पूजन किया गया। शनिदेव की प्रसन्नता के लिए नि:शुल्क शनि शांति महायज्ञ भी हुआ। इसमें मंदिर पहुंचे भक्तों ने आहुतियां दी। दिनभर भक्तों के शनिदेव के तेल से अभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
पांच दिनी शनि जयंती महोत्सव शुरू
- जवाहर मार्ग स्थित शनि मंदिर में पांच दिनी शनि जयंती महोत्सव मंगलवार से शुरू हाे गया। महोत्सव के दौरान सुबह 8 बजे से शनिदेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म की महाआरती होगी। स्वर्ण शृंगार कर शाम को 56 भोग लगाए जाएंगे। पं. बालकृष्ण जोशी ने बताया शाम 5 को पुन: महाआरती होगी। 19 मई को महोत्सव का समापन 56 भोग के साथ होगा।
मंशापूर्ण शनि मंदिर जिंसी पर हुई महाआरती
- जिंसी चौराहा स्थित प्राचीन मंशापूर्ण शनि मंदिर पर चल रहे शनि जयंती महोत्सव में मंगलवार को शनि जयंती का मुख्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे से पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 से भगवान का शृंगार एवं वट पूजन किया गया।
गजासीन शनि मंदिर में भी हुआ अभिषेक
- उषा नगर स्थित गजासीन शनि मंदिर में मंगलवार सुबह 5 बजे से सरसों, तिल, लौंग, मूंगफली के तेल से भगवान शनिदेव का अभिषेक हुआ। महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में शाम 7 बजे शनिदेव की पालकी निकाली जाएगी। इसमें भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। रात को 108 कुंडीय शनि महायज्ञ की भस्म का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे से 56 भोग दर्शन भी होंगे।
मल्हारगंज शनि मंदिर में होगी महाआरती
- मल्हारगंज स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सुबह अभिषेक-पूजन हुआ। इसके बाद दोपहर में जन्म की महाआरती हुई। दिनभर भक्तों के तेल चढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.