पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैली में जा रहे लोगों के साथ टोल पर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को कालका-पिंजौर क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता पानीपत पार्टी की रैली में गए। बरवाला में बने टोल प्लाजा पर कालका के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टोल पर मारपीट होने से काफी हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने टोल पर तैनात बाउंसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जेजेपी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कहा कि पानीपत पार्टी की रैली में जाने के लिए रास्ते में जितने भी टोल पड़ते हैं उन्हें रैली में जाने वाली गाड़ियों को निकलने की जानकारी दी गई थी बरवाला टोल पर भी इसकी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद रैली में जाने वाली उनकी सभी गाड़ियां यहां से निकल भी गई, लेकिन एक गाड़ी पीछे रह गई। जैसे ही वो निकलने लगे तो उनके कहने के बावजूद भी वहां पर तैनात एक बाउंसर ने उनकी पार्टी के अमनप्रीत के साथ बाउंसर व टोल मैनेजर मारपीट करने लगे। जिसकी सूचना जब उन्हें मिली तो उनकी सभी गाडिय़ां वापस आई और मामले के बारे में वहीं ड्यूटी पर तैनात एएसआई को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...