पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गड्ढे से आ रही थी आवाजें, जैसे ही लोगों ने देखा मच गई अफरा-तफरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पेशल डेस्क. जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। तभी तो कई बार कुछ जानवरों को अपने झुंड में किसी की मौत होने पर शोक जताते हुए देखा गया है। हाथी अपने झुंड में मौजूद सभी सदस्यों से काफी ज्यादा जुड़े होते हैं, खासकर बच्चों से। केन्या के टसावो ईस्ट नेशनल पार्क में अचानक लोगों की नजर एक गड्ढे पर पड़ी, जिसके अंदर से किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लोग मदद करने गए, लेकिन उन पर ही अटैक हो गया। पास गए तो दिखा ये...

 

नेशनल पार्क में गीली मिट्टी से भरे एक गड्ढे से लोगों को अजीब तरह की आवाजें सुनाई दी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें वहां मिट्टी से सना एक हाथी का बच्चा नजर आया। गड्ढे से कुछ ही दूर पर हाथियों का झुंड मौजूद था। ऐसा लग रहा था जैसे झुंड भी लोगों को बच्चे की मदद करने को कह रहा हो। लोगों ने बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन तभी झुंड में मौजूद एक हाथी दौड़ते हुए भीड़ के नजदीक पहुंचा। लेकिन थोड़ी ही देर में उसे अहसास हो गया कि ये लोग बच्चे की मदद करना चाहते हैं ना कि उसे नुकसान पहुंचाना। हालांकि, जब ये लोग कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने डेविड शेलड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट को इन्फॉर्म किया। उसके स्टाफ ने आकर हाथी के बच्चे को बाहर निकाला।

 

12 घंटे से फंसा था अंदर
हाथी का ये बच्चा लगभग 12 घंटों से मिट्टी में फंसा था। पहले झुंड ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। जब वो सफल नहीं हो पाए, तब उन्होंने लोगों के आने का इंतजार करना शुरू किया। शेलड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला। निकलते ही बच्चा अपनी मां के पास पहुंच गया। थोड़ी देर बाद हाथियों का झुंड वहां से बच्चे के साथ चला गया।

 

आगे देखें कैसे निकाला गया बच्चा...

खबरें और भी हैं...